{"_id":"5d6d64098ebc3e015f56577d","slug":"on-the-highway-in-broad-daylight-miscreants-looted-60-thousand-from-bidi-merchant-pratapgarh-news-ald253820668","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े हाईवे पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने बीड़ी व्यापारी से 60 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े हाईवे पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने बीड़ी व्यापारी से 60 हजार लूटे
विज्ञापन
लालगंज के लोनी पुल पर व्यापारी से छिनैती की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह।
- फोटो : PRATAPGARH
बाइक से शहर जा रहे बीड़ी व्यापारी से दिनदहाड़े राजमार्ग पर लोनी नदी के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर 60 हजार रूपए व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते लालगंज की ओर भाग निकले। हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
लालगंज कोतवाली के सगरा सुंदरपुर निवासी मो. इसरार बीड़ी का कारोबारी है। सोमवार कीे सुबह नौ बजे वह हंडौर निवासी जान मोहम्मद के साथ बाइक से लेन-देन के सिलसिले में शहर के लिए निकला। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित लीलापुर पुलिस चौकी से कुछ दूर आगे लोनी नदी पर पहुंचा ही था कि पीछे से पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया।
मौका पाते ही बदमाशों ने इसरार की कनपटी पर तमंचा सटाकर 60 हजार रूपए व मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक से लीलापुर पुलिस चौकी के सामने से लालगंज की ओर भाग निकले। लालगंज कोतवाली इलाके के लोनी नदी पर व्यापारी से सरेराह लूट की जानकारी पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लुटेरों को कोई सुराग नहीं लग सका। लूटपाट की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश दुबे दलबल के साथ छानबीन करने मौके पर पहुंचे। एसपी ने स्थानीय पुलिस व पीड़ित से घटना की बावत जानकारी हासिल की। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी लालगंज कोतवाली पहुंचकर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पहले बताया 1.71 लाख की लूट, बाद में पलटा पीड़ित
बीड़ी व्यापारी लूट की वारदात के बाद सीधे सगरा सुंदरपुर स्थित अपने आवास पहुंच गया। उससे लूट की घटना के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह 99 हजार बीमा की किस्त व 35 हजार श्रीकिशोर का बकाया समेत 37 हजार रुपये नकद लेकर शहर जा रहा था। लीलापुर के आगे लोनी पुल पर बदमाशों ने कुल 1 लाख 71 हजार रुपये लूट लिया। इसकी तहरीर भी उसने बना ली। लेकिन इसके बाद पुलिस का खेल शुरू हो गया। अलग ले जाकर पूछताछ के बाद सिर्फ साठ हजार रूपए की तहरीर देने के लिए तैयार किया। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने तहरीर बदलते हुए साठ हजार रुपये लूट की तहरीर दी।
एसपी की मौजूदगी में खंगाली गई सीसीटीवी फुटेज
व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेेक सिंह मौके पर पहुंचे। यहां पूछताछ के बाद वह घटना स्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पहुंचे। लुटेरों के हुलिया की बाबत उन्होंने पूछताछ भी की। इसके बाद एसपी के निर्देश पर लालगंज पुलिस सगरा सुंदरपुर बाजार पहुंची और व्यापारी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के बारे में कोई खास सुराग नहीं लग सका।

लालगंज के लोनी पुल पर व्यापारी से छिनैती की घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के लोनी पुल पर बदमाशों द्वारा छिनैती का शिकार व्यापारी इसरार।- फोटो : PRATAPGARH