{"_id":"10171ad2e5757de7c64414369b8ee971","slug":"on-patrol-police-arrived-the-vehicle-looking-at-making-a-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त पर पहुंची पुलिस, वाहन को देख मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त पर पहुंची पुलिस, वाहन को देख मचा हड़कंप
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 May 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। स्टेशन परिसर के बाहर गुरुवार की रात गश्त को पहुंचे पुलिस वाहन को देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने सड़क के बीच में जाम लगाए टेंपो व रिक्शा चालकों की जमकर पिटाई की। पुलिस की सख्ती देख वहां बैठे अराजकतत्वों भाग निकले। सड़क से जाम हटने के बाद पुलिस लौट गई।
स्टेशन पर ट्रेन आने की जानकारी होते ही प्राइवेट वाहनों के साथ रिक्शा चालक सड़क के बीचोबीच खड़े होकर जाम लगा देते हैं। कई बार पुलिस के मना करने के बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। इसी के साथ अराजकतत्व अपने गुटों के साथ दुकानों पर बैठकर मौजमस्ती करते हैं। साथ ही रात में महिला यात्रियों पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आते। गुरुवार की रात अचानक गश्त के दौरान पहुंची पुलिस के वाहन को देखकर हड़कंप मच गया। अराजकतत्वों के साथ चालक वाहन लेकर इधर उधर भागने लगे।
जाम देख पुलिस के जवानों ने टेंपों व रिक्शा चालकों की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही भाग रहे अराजकत्वों को भी पिटाई की। वर्दीधारियों को लाठी पटकते देख वहां से लोग भाग खड़े हुए। जाम समाप्त होने के बाद दोबारा सड़क के बीच वाहन न खड़ा करने की चेतावनी देकर पुलिस लौट गई।