{"_id":"5ed7e90c8ebc3e9079600776","slug":"old-man-s-body-found-hanging-from-a-tree-by-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब किनारे पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब किनारे पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव
Wed, 03 Jun 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी इलाके में एक वृद्ध का शव तालाब के किनारे पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों में चर्चा रही कि आर्थिक तंगी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमरडिहा गांव निवासी रामलाल वर्मा (60) पुत्र रामदयाल मंगलवार की रात घर से शौच के लिए निकला। काफी देर बाद भी वह लौटकर नहीं आया। इससे परिजन परेशान हो गए।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर उसका शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि रामलाल करीब 20 दिनों से बुखार से पीड़ित था। बीमारी की वजह से वह काफी परेशान था। जबकि गांव में चर्चा रही कि आर्थिक तंगी के कारण वृद्ध ने आत्महत्या की है। रामलाल के चार बेटे व एक बेटी है।