फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old man's body found hanging from a tree by the pond

तालाब किनारे पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव

Wed, 03 Jun 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found hanging from a tree by the pond
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
पट्टी इलाके में एक वृद्ध का शव तालाब के किनारे पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के  लोगों में चर्चा रही कि आर्थिक तंगी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमरडिहा गांव निवासी रामलाल वर्मा (60) पुत्र रामदयाल मंगलवार की रात घर से शौच के लिए निकला। काफी देर बाद भी वह लौटकर नहीं आया। इससे परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर उसका शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि रामलाल करीब 20 दिनों से बुखार से पीड़ित था। बीमारी की वजह से वह काफी परेशान था। जबकि गांव में चर्चा रही कि आर्थिक तंगी के कारण वृद्ध ने आत्महत्या की है। रामलाल के चार बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed