फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   old man murder

अधेड़ की हत्या कर पेड़ से लटकाया

Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
old man murder
कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के भड़चक गांव में अधेड़ की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया। शनिवार सुबह काम करने निकली उसकी पत्नी शव देखकर चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या, लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के भड़चक गांव निवासी संतलाल गौतम (50) ने जाखामई गांव निवासी कड़ेदीन की बाग रखवाली के लिए ली थी। शुक्रवार की शाम ससुराल कुसाहिल बाजार से लौटने के बाद वह बाग में सोने चला गया। शनिवार सुबह उसकी पत्नी बाग में किसी काम से गई तो उसका शव पेड़ से लटकता दिखा। इस पर वह चीख पड़ी। उसकी चीखपुकार पर सुनकर आसपास के लोग भागकर बाग में पहुंचे और शव नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि गांव के ही कुछ लोग पूरे परिवार को धमका रहे थे। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने ही संतलाल की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। बेटे नीरज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के बाबूलाल, अयोध्या, राजाराम व अमित के खिलाफ हत्या, लूट, धमकाने व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। शाम को शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed