फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Offices, banks and business establishments will remain closed for two days from today

आज से दो दिन बंद रहेंगे आफिस, बैंक और व्यापारिक प्रतिष्ठान

Sat, 15 Aug 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Offices, banks and business establishments will remain closed for two days from today
शनिवार और रविवार को सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि, रविवार को आवश्यक सामग्री की दुकानें खुलेंगी। धार्मिक स्थल, पेट्रोलपंप और स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी। लोग अपनी निजी वाहन और रोडवेज बसों से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत शनिवार और रविवार को जिले भर की दुकानें बंद रहेंगी। शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। जबकि रविवार को आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। शनिवार और रविवार को स्कूल-कालेज, आफिस और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। लॉकडाउन में आवागमन पर कोई रोक नहीं रहेगी, लोग अपने निजी वाहन और रोडवेज बसों से यात्रा कर सकेंगे। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालय और स्कूल, कालेज खुलेंगे।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में अब पांच दिन ही होगा काम
जिले में दो दिवसीय लॉकडाउन हर सप्ताह रहेगा। इस तरह पांच दिवसीय कार्य दिवस में ही विभागीय कामकाज निपटाना होगा। शनिवार और रविवार को सरकारी कार्यालयों में भी कोई कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के लिए चलेगा अभियान
सप्ताह में दो दिन की बंदी इसलिए की जा रही है कि लोग इन दिनों में अपने घरों और दुकानों की साफ-सफाई करने के साथ ही सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य होना है। इधर, डीपीआरओ से सभी ग्राम पंचायतों में युद्ध स्तर पर सफाई कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed