फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Obscene act with a six-year-old innocent by luring mango

आम का लालच देकर छह वर्षीय मासूम से अश्लील हरकत

Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Obscene act with a six-year-old innocent by luring mango
आम का लालच देकर छह वर्षीय मासूम बालिका को निर्जन स्थान पर ले जाकर युवक ने छेड़छाड़ की। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के एक गांव निवासी युवक की छह वर्षीय बेटी मंगलवार की शाम घर के सामने खेल रही थी।
उसे अकेली देख गांव का राज सरोज आम देने के बहाने निर्जन स्थान पर ले गया। आरोपी बालिका के साथ बदनीयती से अश्लील हरकत शुरू कर दी। जिसके बाद बालिका चिल्लाने लगी। यह देख आरोपी राज सरोज मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर घर लौट आए। बुधवार को पीड़िता की मां 8लालगंज कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed