फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now state university examination will be held from March 12

अब 12 मार्च से होगी राज्य विवि की परीक्षा

Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now state university examination will be held from March 12
Now state university examination will be held from March 12
राज्य विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर दिया है। 3 मार्च से होने वाली परीक्षा अब 12 मार्च से होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि संशोधित समय सारिणी की जानकारी परीक्षार्थियों को दी जाए। प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह में कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के आदेश के बाद परीक्षा समिति ने 3 मार्च से परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी की थी। हालांकि बीच में विश्वविद्यालय ने बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कर दी थी।उनके लिए अलग से समय सारिणी जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन विश्वविद्यालय ने चुनाव को लेकर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर दिया है।
विज्ञापन

3 मार्च से होने वाली परीक्षा अब 12 मार्च से होगी। विश्वविद्यालय ने नई परीक्षा समय सारिणी जारी कर दी है। सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों नई संशोधित परीक्षा समय सारिणी की जानकारी दे, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा 3 मार्च से होने वाली थी लेकिन परीक्षा समय सारिणी में संशोधन कर दिया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार परीक्षा 12 मार्च से होगी। एसके शुक्ल, कुलसचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed