फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now outsiders will not be able to do duty in UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में अब बाहरी व्यक्ति नहीं कर पाएंगे ड्यूटी

Mon, 28 Feb 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now outsiders will not be able to do duty in UP board exam
Now outsiders will not be able to do duty in UP board exam
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार बाहरी व्यक्ति कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। इसके लिए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद अब कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल करने में जुट गया है। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर करीब 2600 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी है। पूर्व के वर्षों में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर प्रधानाचार्य अपने हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाते थे। मगर, अबकी बार ऐसा नहीं होगा। अब बोर्ड के स्तर से ही शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक वित्तविहीन स्कूलों में बोर्ड परीक्षा में आसपास के लोगों को बुलाकर ड्यूटी कराई जाती थी, मगर अब ऐसा नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने सभी प्रधानाचार्यों से शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन कराने के लिए 28 फरवरी का समय दिया था। ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों के भुगतान भी ऑनलाइन ही होंगे। इसलिए शिक्षकों का पूरा ब्योरा और बैंक डिटेल वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने वेबसाइट पर शिक्षकों को 17 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि किसी भी शिक्षक का विवरण अशुद्ध व अपूर्ण अपलोड करने, विवरण अपलोड न करने अथवा किसी फर्जी शिक्षक का विवरण अपलोड करने की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed