फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now leopard shows in Pratapgarh City, doors of houses closed

अब प्रतापगढ़ सिटी में दिखा तेंदुआ, घरों के दरवाजे बंद

Tue, 09 Jun 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now leopard shows in Pratapgarh City, doors of houses closed
तेंदुआ - फोटो : पेक्सेल्स
राजगढ़ गांव के बाद अब तेंदुए ने शहर के करीब स्थित नगर पंचायत सिटी में भी दस्तक दे दी है। सोमवार की रात शहर से सटे नरवा के पास सड़क से गुजर रहे तेंदुए को देख राहगीरों के होश उड़ गए। खबर फैलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने घरों के दरबाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन


आस-पास के इलाकों में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम तेंदुए को दबोचने के  लिए कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन


पखवारे भर पहले राजगढ़ में तेंदुआ दिखा था। गांव में दो बछड़ों समेत पांच जानवरों को उसने अपना शिकार बनाया था। वन विभाग की टीम वहां डेरा जमाए रही। हालांकि कई दिनों की कांबिंग के बाद भी तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सोमवार की रात शहर से सटे सिटी कस्बे के नरवा मोहल्ले में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। नदी के किनारे स्थित मजार के पास कुछ लोगों ने तेंदुए को देखा। रास्ते से गुजर रहे पूर्व सभासद शोएब उर्फ मुन्ना की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।

इस दौरान उधर से गुजर रहे राहगीर भी सहम गए। करीब पांच मिनट तक तेंदुआ रास्ते में ही बैठा रहा। इधर कस्बे में तेंदुए की खबर से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया।


तेंदुआ टेऊंगा की ओर आगे बढ़ गया। कस्बे के लोगों ने इसकी सूचना डीएफओ बीरआर अहिरवार को दी। डीएफओ ने वन विभाग की टीम को कांबिंग करने का निर्देश दिया है। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। जिस दिशा की तरफ तेंदुआ गया है, उधर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed