फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now degree will be available in colleges only, will not have to make rounds of the university

अब कॉलेजों में ही मिलेगी डिग्री, नहीं लगाने होंगे राविवि के चक्कर

Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now degree will be available in colleges only, will not have to make rounds of the university
education
राज्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब डिग्री के लिए राज्य विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। परीक्षा परिणाम आने के एक माह बाद उन्हें उनके कॉलेज में ही डिग्री मिल जाएगी। राज्य विश्वविद्यालय की इस पहल से जिले के करीब दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्र तो कॉलेजों से मिल जाते हैं, लेकिन डिग्री के लिए उन्हें राविवि के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रोविजनल डिग्री ही मिलती है। आम तौर पर छात्र डिग्री के लिए तभी आवेदन करते हैं, जब उन्हें अचानक जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होती है। इन मुसीबतों को कम करने के लिए राविवि ने इसी सत्र से नई व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन

कॉलेजों को छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क के साथ डिग्री के लिए 50 रुपये से भी कम शुल्क भी जमा करवाना होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तीर्ण छात्रों का अंकपत्र जारी होने के करीब एक माह के अंदर सभी कॉलेजों को डिग्री भी मिल जाएगी। राविवि को भी डिग्री के रखरखाव के लिए व्यवस्था नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष जारी होगी डिग्री
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके शुल्क ने बताया कि इसी सत्र से छात्र-छात्राओं की डिग्रियां कॉलेजों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। हर वर्ष कॉलेजों से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। सहूलियत के लिए यह व्यवस्था कुलपति के आदेश पर लागू की गई है। कॉलेजों को आदेेश दिया गया है कि वह परीक्षा शुल्क के साथ डिग्री शुल्क भी जमा कराएं और समय से राविवि को उपलब्ध कराएं। जिससे दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद कॉलेजों को डिग्री उपलब्ध करा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed