फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice to SDM on negligence in distribution of ration kits

राशन किट वितरण में लापरवाही पर एसडीएम को नोटिस

Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Notice to SDM on negligence in distribution of ration kits
Notice to SDM on negligence in distribution of ration kits - फोटो : PRATAPGARH
प्रवासी मजदूरों को राशनकिट वितरण में लापरवाही बरते जाने पर जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने एसडीएम लालगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राशन किट वितरण न करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

इधर, रविवार को उन्होंने कोराना वायरस की रोकथाम को लेकर जहां टीम-11 के अधिकारियोें के साथ बैठक की तो वहीं चिलबिला हॉटस्पॉट का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने प्रवासी मजदूरों के आगमन पर उनका विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्वांरटीन सेंटर छोड़ते समय उन्हें राशन किट उपलब्ध कराई जाए। उसका विवरण प्रतिदिन राहत पोर्टल पर फीड कराया जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कम्युनिटी किचन में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता के पर्यवेक्षण एवं प्राप्त शिकायतों के निराकरण के संबंध नोडल अधिकारी बनाए गए जिला पूर्ति अधिकारी से जानकारी मांगी, मगर वह संतोष उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उन्हें प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शत्रोधन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed