फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice to MLA Dheeraj Ojha and SP candidate

प्रतापगढ़ : विधायक धीरज ओझा और सपा प्रत्याशी को नोटिस

Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव में कूदे प्रत्याशियों ने इन दिनों प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। समय कम होने और प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचने में फेल रहने वाले प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को सहारा बना लिया है।

विज्ञापन
Notice to MLA Dheeraj Ojha and SP candidate
Pratapgarh News : धीरज ओझा। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

रानीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धीरज ओझा और सपा प्रत्याशी के विवादित बोल पर नोटिस भेजा गया है। हालांकि अभी प्रत्याशियों की ओर से जवाब नहीं दिया गया है। इधर, सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाले प्रत्याशियों पर अफसरों की नजर नहीं पड़ रही है। वह समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को ही आधार बनाकर नोटिस देने की योजना बनाए हुए हैं।

विज्ञापन




विधानसभा चुनाव में कूदे प्रत्याशियों ने इन दिनों प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। समय कम होने और प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचने में फेल रहने वाले प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को सहारा बना लिया है। मगर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं अनुवीक्षण सेल में तैनात अफसरों की नजर नहीं पड़ रही है। अभी तक सोशल मीडिया में वायरल वीडियो, आडियो के आधार पर रानीगंज के भाजपा प्रत्याशी धीरज ओझा और सपा प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन




व्हाट्सएप ग्रुप में चैटिंग, पंफलेट और प्रचार के लिए बैनर, पोस्टर पोस्ट करने वालों को दरकिनार किया जा रहा है। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं अनुवीक्षण सेल की लापरवाही के चलते प्रत्याशियों ने अब प्रचार के लिए सोशल मीडिया को हथियार बना लिया है। सेल के प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि अखबारों में जो खबरें प्रकाशित होती है, उसी को साक्ष्य बनाकर प्रत्याशियों को नोटिस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed