फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Notice of closure of two schools running without recognition

बिना मान्यता चलने वाले दो स्कूलों को बीएसए ने थमाया नोटिस

Fri, 14 Oct 2022 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Notice of closure of two schools running without recognition
जिले में बगैर मान्यता चलने वाले दो स्कूलों को बंद कराने के लिए बीएसए ने तीन दिन का समय दिया है। बाबागंज और बिहार ब्लाक में बगैर मान्यता के चलने वाले दो स्कूलों को बीईओ ने नोटिस दिया था। स्कूलों से कोई स्पष्टीकरण नहीं आने पर अब बीएसए ने तीन दिन के अंदर बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में कक्षा एक से आठ तक बगैर मान्यता चलने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। बाबागंज ब्लाक के चतुर्भुज पब्लिक स्कूल भैसना और बिहार ब्लाक के शिवाजी शिक्षा निकेतन शकरदहा बगैर मान्यता के संचालित हो रहे थे। बीईओ के नोटिस का जवाब नहीं देने पर बीएसए ने तीन दिन के अंदर स्कूल में ताला लगाने को कहा है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अगर स्कूल बंद नहीं किया गया, तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल से गायब शिक्षकों का एक -एक दिन का कटा वेतन
स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों का एक-दिन का वेतन काटा गया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने रामपुर संग्रामगढ़ के तौसीफ अहमद, मानधाता के मोहर सिंह, सांगीपुर की मंजू और नीतिका पांडेय, कुंडा के बृजेश पांडेय, बेलखरनाथधाम की हेमा और रंजना सिंह, सदर की नीलम सिंह, कुंडा की अर्चना यादव, सदर की अनुदेशक शिप्रा राठौर, राम यादव का एक -एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed