फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Not counting on the alert to prevent the arrest of Htyaropion

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मतगणना रोकने की चेतावनी

Sun, 01 Nov 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। जिला कचहरी के अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ल की हत्या को लेकर साथियों ने दूसरे दिन भी हाईवे पर प्रदर्शन किया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों ने पंचायत चुनाव की मतगणना रोकने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन

इंद्रमणि की हत्या के तीसरे दिन लालगंज के वकीलों ने हंगामा किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री संतोष पांडेय की अगुवाई में दीवानी और तहसील के वकील हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इंदिरा चौक पर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम वाईबी सिंह व कोतवाल एसपी त्रिपाठी इंदिरा चौक पहुंचे। अधिकारियों ने वकीलों से हाईवे खाली करने को कहा तो वकील भड़क उठे। काफी देर तक अधिकारियों व वकीलों के बीच नोकझोंक होती रही। बाद में बीचबचाव के बाद वकील हाईवे पर प्रदर्शन बंद करने को राजी हुए। इसके बाद लालगंज तहसील परिसर में बैठक कर वकीलों ने ऐलान किया कि इंद्रमणि के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो रविवार को सुबह शुरू होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को रोक दिया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष सतेश सिंह, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, दिनेश सिंह, शैलेंद्र मिश्र, रामकिंकर शुक्ल, अमरनाथ यादव, विपिन शुक्ला, अंजनी मिश्रा, शिवाकांत उपाध्याय, रमेश पंाडेय, शैलेंद्र शुक्ला, राकेश शुक्ला, इरफान हुसैन, पवन पांडेय, मनोज सिह, संजय सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, आशुतोष सिंह, अजय शुक्ला, धीरेंद्र मिश्र आदि रहे। सभा का संचालन विकास मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed