फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no treatment in 16 government hospitals

सोलह सरकारी अस्पतालों में इलाज ठप

Tue, 23 Jun 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
no treatment in 16 government hospitals
जिले के दो सीएचसी और 14 पीएचसी समेत 16 अस्पतालों में इन दिनों मरीजों का इलाज बंद हो गया है। इनमें से कई अस्पताल ऐसे हैं जिनमें डाक्टरों की तैनाती ही नहीं की गई है तो वहीं कुछ अस्पतालों के कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना में लगा दी गई है। कोरोना के मरीज मिलने के बाद वह सर्वे, सैनिटाइजेन और थर्मल स्क्रीनिंग में ही व्यस्त हैं। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। ओपीडी पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़वारा में तैनात डॉक्टर सुनील यादव को सीएमओ ने संडवाचंद्रिका सीएचसी अधीक्षक बना दिया गया। उसके बाद एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। यहां ओपीडी का संचालन ही नहीं होता है। उतरास पीएचसी में एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। फार्मासिस्ट से काम चलाया जा रहा है। इन दिनों फार्मासिस्ट की भी कोविड में ड्यूटी लगा दी गई है। हरिपालमऊ में पीएचसी बनकर तैयार है। यहां न स्टाफ नर्स हैं न डॉक्टर। कहला, लीलापुर और विश्वनाथगंज पीएचसी पर भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

साल्हीपुर सीएचसी में डॉक्टर आजाद की तैनाती है। कोरोना के दौर में वह कोविड एलवन अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं पीएचसी मंदाह में डॉक्टर उपमा की तैनाती शासन स्तर से की गई, मगर कोरोना काल के चलते इनसे कोहड़ौर सीएचसी में सेवा ली जा रही है। इससे मंदाह पीएचसी में ओपीडी का संचालन नहीं हो रहा है। जगेशरगंज पीएचसी में फार्मासिस्ट रवींद्र और वार्डब्वॉय प्रदीप की तैनाती है। दोनों लोगों की ड्यूटी सैंपलिंग में लगा दी गई है। स्वीपर पवन कुमार की ड्यूटी गायघाट ट्रामा सेंटर में सीएमओ ने लगा दी है। रानीगंज के दुर्गागंज में तैनात डॉक्टर रत्नेश सिंह की ड्यूटी एलवन अस्पताल लालगंज में लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरापुर के डॉक्टर अखिलेश से सप्ताह में तीन दिन रानीगंज सीएचसी में काम लिया जा रहा है। इसके बाद उन्हें पीएचसी पर भेजा जाता है। यहीं हाल नरसिंहगढ़ के डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव का भी है। सांगीपुर के डॉक्टर रीतेश पाडेय इन दिनों लालगंज के एलवन अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। राहाटीकर पीएचसी पर तैनात महिला डॉक्टर सीएमओ आफिस से अटैच की गई हैं। पीएचसी डॉक्टर अपूर्वा श्रीवास्तव बेलखरनाथ अटैच कर दी गई हैं। इससे दिलीपपुर में ओपीडी नहीं चल रही है। इसी तरह 14 पीएचसी और दो सीएचसी में चिकित्सक नहीं हैं। कहीं फार्मासिस्ट तो कहीं वार्डब्वाय से काम चलाया जा रहा है।

ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों को लेकर कुछ दिक्कतें हैं उन्हें जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। कोरोना के चलते कुछ डॉक्टर इधर से उधर हो गए हैं। जिससे कुछ दिक्कतें हो रही हैं। सभी चिकित्सकों का नाम और तैनाती स्थल लखनऊ भेजा गया है। अब लखनऊ से ड्यूटी लगाई जाएगी।
डॉक्टर सीपी शर्मा, प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed