फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No candidate's bag will be placed within a radius of 100 meters of the polling station

मतदान केंद्र के सौ मीटर की परिधि में नहीं लगेगा किसी प्रत्याशी का बस्ता

Sat, 26 Feb 2022 01:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
No candidate's bag will be placed within a radius of 100 meters of the polling station
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा है कि मतदान केंद्र के सौ मीटर परिधि में कोई भी प्रत्याशी अपना बस्ता नहीं लगाएगा। मतदान केंद्र में कोई भी मतदाता और अभिकर्ता मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर अर्द्ध सुरक्षाबल के जवान तैनात किये गये हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस एवं सिविल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा अर्द्ध सुरक्षाबल के नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि पुलिस बल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम दायित्व मतदान दल एवं ईवीएम की सुरक्षा है। मतदान पार्टी सुरक्षा बलों के साथ बूथ पर निर्धारित वाहन से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि जनपद के संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था करें, जिससे मतदान प्रक्रिया को जनपद के जिला कंट्रोल रूम एवं भारत निर्वाचन आयोग भी लाइव देखेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज है, ऐसे मतदाता ही एपिक के अलावा भारत निर्वाचन आयोग के अनुमन्य 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। मतदान केन्द्र पर बीएलओ भी अल्फावेटिकल लोकेटर के साथ मतदाता सूची एवं पहचान पत्र के लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफीम कोठी बना ईवीएम का कंट्रोल रूम
डीएम ने अफीम कोठी में ईवीएम का कंट्रोल रूम बनाया है। जहां से सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी ईवीएम से संबंधित रिकार्ड दर्ज कराएंगे। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को हिदायत दी कि वह अपने पीठासीन अधिकारियों से यह सुनिश्चित करेंगे कि वीवीपैट की बैटरी निकालकर ही उसे सील किया जाए। पार्टियों का प्रस्थान एटीएल स्थित ग्राउंड से किया जायेगा तथा सभी पार्टियां मतदान सामग्री ईवीएम के साथ महुली मंडी स्थित अपनी विधानसभाओं के लगे काउंटर पर जमा करेंगे।

21 जोन और 217 सेक्टर में बंटा जिला
विधानसभा चुनाव के लिए 31 जोन और 217 सेक्टर जोन में विभाजित किया गया है। मतदान केंद्रों के निष्पक्ष निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए माइक्रो आब्जर्वर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, वेबकास्टिंग एवं वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था की गयी है। 24 घंटे डिस्ट्रिक्ट कंटैक्ट सेंटर में विधानसभावार शिकायतें निस्तारण के लिए टेलीफोन लाइन एवं 1950 टोल फ्री नंबर उपलब्ध है। जिस पर शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed