फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news3

कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अब प्रतिदिन मिलेंगे मौसमी फल

Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिले के अतिकुपोषित 13,779 बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पूरक आहार देने के लिए हौसला पोषण योजना प्रारंभ की जा रही है। इन बच्चों को प्रतिदिन गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों से पौष्टिक पका-पकाया भोजन और मौसमी फल दिए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी न होने पाएं, इससे लिए आयरन की गोलियां प्रदान की जाएंगी। अगले माह से प्रारंभ होने इस योजना के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब अतिकुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और ग्राम प्रधानों पर होगी। इन्हीं दोनों लोगों के संयुक्त हस्ताक्षर से खाते का संचालन किया जाएगा। इस योजना में अतिकुपोषित छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को अनुुपूरक आहार मुहैया कराया जाएगा। हाट कुक्कड़ के तहत मिलने वाली दलिया, खिचड़ी, हलुआ, तहरी, के साथ ही एक-एक मौसम फल प्रतिदिन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाय तो एक वर्ष से तीन वर्ष के बच्चों के पूर्ण विकास के लिए प्रतिदिन 1240 कैलोरी और 22 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जबकि 03-06 वर्ष के बच्चों को 1600 कैलोरी और 30 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है, मगर सामान्य परिवारों में मिलने वाले भोजन में यह कैलोरी और प्रोटीन नहीं मिलता है। विभाग ने प्रत्येक गर्भवती और बच्चों पर 18 रुपये की दर से भुगतान करने का फैसला लिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और प्रधानों के संयुक्त खाते खोलने के लिए सीडीपीओ को निर्देश दिए जा चुके हैं। अगले माह से योजना प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed