{"_id":"63a7658c1a5fd35e2e1fd694","slug":"news-ward-ready-for-covid-pratapgarh-news-ald3489741123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीडीओ ने मेडिकल कॉलेज में कोविड की तैयारी को लेकर जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीडीओ ने मेडिकल कॉलेज में कोविड की तैयारी को लेकर जानी हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार एलवन और एक एलटू कोविड वार्ड तैयार किया है। संसाधनों को व्यवस्थित किया जा रहा है। तैयारी को परखने के लिए शनिवार को सीडीओ ईशा प्रिया मेडिकल कॉलेज पहुंची। ऑक्सीजन प्लांट ही नहीं उन्होंने कोविड वार्ड भी देखे। वेंटीलेटर चलवाकर टेस्टिंग भी कराई। 27 दिसंबर को कोरोना से रोकथाम के लिए मॉक ड्रिल प्रस्तावित है।
मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया शनिवारको राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला, प्रधानाचार्य डॉ. आर्य देश दीपक और सीएमएस डॉ. सुरेश सिंह के साथ कोविड के मरीजों को भर्ती कर इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। निर्माणाधीन भवन को भी देखा। कोविड संक्रमितों के इलाज के लिए बनाए गए सात बेड के वेंटीलेटर वार्ड का निरीक्षण किया। डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने वेंटीलेटर चलाकर दिखाया।
सीडीओ ने प्राधानाचार्य से कहा कि यदि किसी मरीज को वेंटीलेटर की जरूरत हो तो उसका उपचार करने का प्रबंध करें। बताया गया कि अस्पताल में भर्ती एक भी मरीज वेंटीलेटर पर रखने लायक नहीं है। उन्होंने सीएमएस से सवाल किया कि क्या ऐसे मरीजों को प्रयागराज रेफर किया जाता है, इस पर सभी खामोश हो गए। सीएमओ ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है, मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है।