फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news fifty bed hospital in raniganj

Pratapgarh News: एक करोड़ में बनेगा रानीगंज-पट्टी में 50 बेड का अस्पताल

Sun, 25 Dec 2022 08:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
news fifty bed hospital in raniganj
रानीगंज व पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50-50 बेड के संयुक्त अस्पताल निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दी है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम सहकारी संघ को एक करोड़ की लागत से 50 बेड के संयुक्त अस्पताल का निर्माण कराएगी। रानीगंज और पट्टी में अस्पताल के निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रानीगंज और पट्टी में 30-30 बेड के सीएचसी का संचालन हो रहा है। जबकि दोनों तहसील मुख्यालय से करीब 25 से 30 किमी दूर पर हैं। दरअसल, अस्पताल कम बेड होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने पर दिक्कतें बनी रहती हैं। इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया। शासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रानीगंज और पट्टी सीएचसी परिसर में 50-50 बेड के संयुक्त अस्पताल के निर्माण के लिए मंजूरी दी है।
विज्ञापन

ासन ने दोनों अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण सहकारी संघ को दी है। दोनों अस्पताल के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर जीएम शुक्ला ने बताया कि जमीन चिह्नित हो गई है। नए साल पर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। रानीगंज व पट्टी में 50 बेड के संयुक्त अस्पताल बनने के बाद मरीजों को जिला अस्पताल की तरह सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
सुखपालनगर में बीपीएमयू कार्यालय के साथ आधुनिक पैथालॉजी का होगा निर्माण
सुखपालनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीपीएमयू कार्यालय के साथ आधुनिक पैथालॉजी तैयार किया जाएगा। पुराने पैथालॉजी को बंद कर आधुनिक मशीनों से जांच की व्यवस्था होगी। इसके लिए शासन से अलग बजट मिलेगा। जिले के रेफरल सेंटरों में आधुनिक पैथलॉजी जांच मशीनें भी खरीदकर लगवाई जाएंगी।

दो करोड़ का बजट मिला है। एक करोड़ में 50-50 बेड के दो अस्पताल तो एक करोड़ में रानीगंज, लालगंज, कुंडा, पट्टी, सुखपालनगर के साथ बाघराय में आधुनिक पैथालॉजी मशीनों की खरीद होगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
डॉक्टर जीएम शुक्ला, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed