{"_id":"5cd091f5bdec2207203ac28e","slug":"nanded-panchayat-chairperson-mp-vinod-threatens-casteist-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद विनोद को नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी जातिसूचक गाली, एजेंट को धमकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद विनोद को नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी जातिसूचक गाली, एजेंट को धमकाया
Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ पर एजेंट के जाने पर उसे धमकाया गया। इसके साथ ही प्रत्याशी का नाम लेकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी गई। इस मामले में एजेंट और सांसद व प्रत्याशी विनोद सोनकर ने मानिकपुर थाने में तहरीर दी है। इसी तरह भाजपा के ही एक एजेंट ने एसडीएम लालगंज पर कुछ लोगों के इशारे पर मारने पीटने और गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए मानिकपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
भाजपा के कौशाम्बी लोकसभा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने मानिकपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनका एजेंट मदन मिश्रा रानापट्टी बूथ पर था। इस दौरान मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व जनसत्ता दल के पदाधिकारी अबूजैद उर्फ गुड्डू ने उसे बूथ से बाहर बुलाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर व उनके पिता को भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान उसे बूथ से भाग जाने को कहा गया। उधर मानिकपुर के इनायतगंज निवासी गया प्रसाद प्रजापति पुत्र गणेश प्रसाद ने भी मानिकपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह कटरा वार्ड में एजेंट था। उसके पास पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष मानिकपुर ने उसे गालियां दीं। इसके साथ ही सांसद व प्रत्याशी विनोद सोनकर को भी गालियां देते हुए भाग जाने को कहा।
विज्ञापन
न जाने की दशा में जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह से भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय पुत्र जवाहरलाल पांडेय निवासी बभनपुर ने तहरीर देकर कहा है कि वह मानिकपुर इंटर कालेज में बूथ संख्या 47 पर एजेंट गया प्रसाद प्रजापति को पहुंचाने गया था। वहां पर मौजूद लालगंज एसडीएम ने कुछ लोगों के इशारे पर मुझे गालियां देने लगे। इसके साथ ही लाठियों से पीटने लगे। इसके साथ ही मुझे पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। यह कार्य मुझे डराने के उद्देश्य से किया गया। इससे मेरे मंडल के 67 बूथ प्रभावित हुए हैं। उसने भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। इस बारे में सीओ कुंडा राधेश्याम का कहना है कि तहरीर मिल गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।