फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NA

Pratapgarh News: चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को खेले गए तीन सुपर लीग मुकाबले

Mon, 30 Jan 2023 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Jan 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
NA
मेला मैदान में चल रही चैंपियंस लीग ट्रॉफी के में शनिवार को तीन सुपर लीग मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला दयाल गंज और तनु शॉपिंग मॉल के बीच खेला गया। दयालगंज के कप्तान चंदन ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी तनु शॉपिंग मॉल की टीम ने 111 रन निर्धारित 8 ओवरों में बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दयालगंज टीम 8 ओवरों में 104 ही रन बना सकी। जबकि दूसरा मुकाबला हंडिया बनाम भरोखन के बीच खेला गया। जिसमें हडिया ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 8 ओवरों में टीम ने 95 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरोखन की टीम 8 ओवरों में 80 रन ही बना सकी। इस तरह से 15 रन से भरोखन टीम के कप्तान दिलीप मुकाबला हार गए।
वहीं तीसरे और अंतिम मुकाबले में हडि़या और तनु शॉपिंग मॉल के बीच मुकाबला खेला गया। जिनमें हडि़या की टीम ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 8 ओवरों में 61 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे तनु शॉपिंग मॉल के कप्तान अमित सिंह की टीम ने 6 विकेट खोकर एक ओवर पहले ही या मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मैच देखने के लिए बाउंड्री के चारों तरफ सुबह से लेकर देर शाम तक नजर आए।

मैच आयोजक संजय सिंह, अशोक जायसवाल ने टीमों को उत्साहवर्धन किया। अंपायरिंग का कार्य पंकज सिंह, शमशाद, संतोष वर्मा के साथ-साथ थर्ड अंपायर की भूमिका में रोहित वर्मा मौजूद रहे। जबकि कमेंट्री मोहम्मद कैफ व स्कोरिंग का कार्य प्रदीप द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed