{"_id":"63d77ac35f043930824f1eca","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-42913-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: न सीसीटीवी कैमरा, न हुई निगरानी, खुले में हो रहीं राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: न सीसीटीवी कैमरा, न हुई निगरानी, खुले में हो रहीं राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
Mon, 30 Jan 2023 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय की नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। शनिवार को सुरेश चंद्र मिश्र काॅलेज के खुले मैदान में टेंट की कुर्सियों और मेज पर बैठाकर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा भी नदारद रहा।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की शनिवार को स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं थीं। पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे परास्नातक गृह विज्ञान, भूगोल, इतिहास के साथ ही स्नातक की भी परीक्षा थी। विश्वविद्यालय द्वारा क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का केंद्र बनाने की पोल शनिवार को खुल गई।
बता दें कि शहर के रामलीला मैदान स्थित सुरेशचंद्र मिश्र काॅलेज को विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुरेशचंद्र मिश्र काॅलेज में पहली पाली में क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने के कारण परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिक परीक्षार्थी देख केंद्र पर व्यवस्था गड़बड़ा गई। परीक्षार्थी घंटों अपनी सीट तलाशते रहे।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें करीब आधे घंटे बाद प्रश्नपत्र दिया गया। विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी खुले मैदान में परीक्षा देने को मजबूर हुए। टेंट हाउस से कुर्सियां और मेज मंगाकर उनके बैठने की व्यवस्था की गई।
वहीं विश्वविद्यालय द्वारा आनलाइन मानीटरिंग करने का दावा भी फेल हो गया। सुरेशचंद्र मिश्र कॉलेज में खुले में हुई परीक्षा का सीसीटीवी कैमरे में कोई रिकार्ड नहीं रहा। सीसीटीवी कैमरा न लगे होने के कारण नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा भी फेल हो गया।
सुरेशचंद्र मिश्र कालेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अरविंद तिवारी ने बताया कि क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने के कारण खुले मैदान में परीक्षा कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि अगली परीक्षाओं में व्यवस्था चाक-चौबंद करा ली जाएगी। जिससे परीक्षार्थियों को खुले मैदान में परीक्षा न देना पड़े।
Iखुले मैदान में बिना सीसीटीवी कैमरे के परीक्षा कराना गलत है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं है। मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अखिलेश सिंह, कुलपति, राज्य विवि। I