{"_id":"63d431cbf85e35625f326c61","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-42050-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खेत में दवा छिड़काव के दौरान बाड़ में लगे करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खेत में दवा छिड़काव के दौरान बाड़ में लगे करंट से मजदूर की मौत
Sat, 28 Jan 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Jan 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए लगाए गए तार की बाड़ में लगे करंट की चपेट में मजदूर की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
बुआपुर निवासी लालजी पटेल (42) मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। शुक्रवार दोपहर वह पड़ोसी गांव सहिजनपुर में संतोषी विश्वकर्मा के घर आलू के खेत में दवा का छिड़काव करने गया था। फसल को बचाने के लिए संतोषी ने लोहे के तार का बाड़ लगा रखा था।
प्रतिबंध के बाद भी बाड़ में करंट दौड़ा देता था। फसल में दवा का छिड़काव करते समय वह बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर लालजी की पत्नी मीरा पटेल बेहोश हो गई। तीन बेटियों स्वाति, शालू , गुड़िया व बेटे शिवम का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।