{"_id":"63864d6aca35453f172506e0","slug":"murder-of-a-young-man-by-cutting-with-an-axe-the-body-was-thrown-into-the-canal-pratapgarh-news-ald347145113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शराब पिलाकर नहर में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शराब पिलाकर नहर में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या
विज्ञापन
Murder of a young man by cutting with an axe, the body was thrown into the canal
बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर नए कोतवाल और चौकी प्रभारी को चुनौती दी। दिनदहाड़े युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। पहचान छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। ग्रामीणों ने रक्तरंजित कुल्हाड़ी पड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ लरू गांव के पास सुनसान स्थान के पास नहर में मंगलवार की शाम खून से लथपथ एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं। कुछ दूर पर ही रक्तरंजित कुल्हाड़ी भी पड़ी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों का कहना था कि दोपहर में हत्या की घटना को अंजाम देने के पहले बदमाशों ने युवक को शराब पिलाई होगी। इसके बाद कुल्हाड़ी से युवक का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया। हालांकि घटनास्थल पर काफी दूर तक खून फैला था। इससे प्रतीत होता है कि हत्या से पहले युवक ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था।
विज्ञापन
मौके की औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। देर शाम तक हत्या की घटना में पुलिस के हाथ खाली रहे। न तो युवक की पहचान हुई न ही आरोपी कातिलों का पता चला। लोगों के बीच चर्चा रही कि सोमवार को ही नए कोतवाल ने कुंडा और मनगढ़ चौकी प्रभारी ने कमान संभाली थी। पुलिस अफसरों के कमान संभालते ही युवक की हत्या करने वाले आरोपियों ने पुलिस को चुनौती दे डाली। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होते ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कातिल गिरफ्तार किए जाएंगे।