फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Municipality Belha and nine Nagar Panchayats will be in the hands of women

प्रतापगढ़ : नगर पालिका बेल्हा की सीट में बदलाव, नौ नगर पंचायतों की कमान होगी महिलाओं के हाथ

Tue, 06 Dec 2022 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Dec 2022 01:07 AM IST
सार

नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद लोगों की निगाह नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष के आरक्षण पर टिकी थी। सोमवार की शाम शासन की ओर से नगर पालिका परिषद बेल्हा और 18 नगर पंचायतों के चेयरमैन पदों के आरक्षण की सूची जारी की गई।

विज्ञापन
Municipality Belha and nine Nagar Panchayats will be in the hands of women
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

निकाय चुनाव की तिथियों का एलान भले ही अभी नहीं हुआ है। मगर सोमवार को एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के अनंतिम आरक्षण की जारी सूची ने सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। जिले की नौ नगर पंचायतों की कमान अब महिलाओं के हाथ होगी। जबकि नगर पालिका परिषद बेल्हा की सीट अब महिला से अनारक्षित हो गई है।

विज्ञापन



नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद लोगों की निगाह नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष के आरक्षण पर टिकी थी। सोमवार की शाम शासन की ओर से नगर पालिका परिषद बेल्हा और 18 नगर पंचायतों के चेयरमैन पदों के आरक्षण की सूची जारी की गई। नई सूची के मुताबिक कटरामेदनीगंज सीट को महिला के लिए ही बरकरार रखा गया है। अंतू की सीट पिछले चुनाव में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। मगर इस बार वह अनारक्षित कर दी गई है। पट्टी अनारक्षित रही और लालगंज भी महिला से अनारक्षित हो गई। 

विज्ञापन

रानीगंज नगर पंचायत की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी, इस बार इसे अनारक्षित अनारक्षित घोषित किया गया है। सिटी नगर पंचायत पिछड़ी जाति से सामान्य हो गई। कुंडा की सीट पिछड़ी जाति महिला से अनारक्षित और मानिकपुर अनारक्षित से पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई है। नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के चेयरमैन की आरक्षण सूची लंबे इंतजार के बाद जारी की गई। इससे कई लोगों की बल्ले-बल्ले हो गई, लेकिन बहुत से उम्मीदवारों के सपनों पर पानी फिर गया है। सूची जारी होने के साथ ही अब कौन मैदान में रहेगा और कौन नहीं, यह भी लगभग तय हो गया है। दलगत राजनीति से इतर लोगों ने गुणा-गणित लगानी शुरू कर दी है। 

Municipality Belha and nine Nagar Panchayats will be in the hands of women
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala

निकाय का नाम                सीट का आरक्षण
नगर पालिका परिषद बेल्हा --अनारक्षित
गड़वारा- महिला
अंतू- अनारक्षित 
सुवंसा- अन्य पिछड़ा वर्ग
पृथ्वीगंज- महिला
पट्टी- अनारक्षित
रानीगंज- अनारक्षित
लालगंज- अनारक्षित
सिटी- अनारक्षित 
मान्धाता-. महिला
कटरा गुलाब सिंह- महिला
कटरा मेंदनीगंज- महिला
मानिकपुर-अन्य पिछड़ा वर्ग
डेरवा- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
कोहंडौर-. अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
ढखवा- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
हीरागंज- अनूसूचित जाति महिला
कुंडा-अनारक्षित
रामगंज- अन्य पिछड़ा वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed