फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother Shailputri worshiped on the first day of Navratri, Devidham resonated with cheers

नवरात्र के पहले दिन पूजीं गई मां शैलपुत्री, जयकारे से गूंज उठे देवीधाम

Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mother Shailputri worshiped on the first day of Navratri, Devidham resonated with cheers
शारदीय नवरात्र पर पहले दिन मां बेल्हा देवी के दर्शन को दरबार में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
मां आदिशक्ति के महापर्व नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को देवीधामों में भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा। मां के प्रथम स्वरूप के दर्शन-पूजन को लेकर पौराणिक देवीधामों में भक्तों की भीड़ लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां आदिशक्ति के चरणों में शीश झुकाकर मन्नत मांगी। सुबह से शाम तक देवीधामों में भक्तों की कतार लगी रही। देवीधामों में मातारानी के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

नवरात्र के महापर्व में नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा होती है। पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन को लेकर देवीधामों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में भोर में ही घंट-घड़ियाल व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। प्रवेश द्वार से मुख्य द्वार तक बैरिकेडिंग में भक्तों की कतार लगी रही। पुरोहितों ने मां का विधि-विधान से पूजन कर महाआरती की।
विज्ञापन

जयकारे के बीच दर्शन-पूजन शुरू हुआ। भोर से लेकर सुबह दस बजे तक धाम परिसर में भक्तों की लंबी कतार रही। इसके बाद भीड़ कम हो गई। दोपहर दो बजे के बाद पट बंद हो गया। तीन बजे के बाद पट खुला तो दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक देवीधाम मेें जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजीत मुहूर्त में घर-घर घट स्थापना, शुरू हुआ अनुष्ठान
आदिशक्ति के विशेष पूजन-अर्चन का महापर्व नवरात्र बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। घरों, देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रों के बीच घट स्थापना हुई। इसी के साथ लोगों ने नौ दिनों के अनुष्ठान का संकल्प लिया। शहर से लेकर गांव तक वैदिक मंत्रों की गूंज रही।

गूंजे जयकारे, दर्शन पूजन को लगी रही भीड़
संडवाचंद्रिका। बृहस्पतिवार को मां शैलपुत्री के दर्शन को लेकर मां चंद्रिकन देवीधाम में भक्तों की भीड़ लगी रही। मां के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। सुबह से शाम तक दर्शन पूजन का दौर चला। धाम के मुख्य पुजारी अरुण तिवारी ने बताया कि मां चंद्रिकन देवी धाम का वर्णन देवी पुराण में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed