फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Molestation of women soldiers going to visit temple, deadly attack on protest

प्रतापगढ़ : मंदिर दर्शन करने जा रहीं महिला सिपाहियों से छेड़खानी, विरोध पर किया जानलेवा हमला

Wed, 26 Oct 2022 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 08:52 PM IST
सार

सांगीपुर थाने में तैनात महिला सिपाही दिवाली की शाम सात बजे बिना वर्दी के सादे कपड़ों में स्कूटी से बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने जा रही थीं। रास्ते में ओरीपुर नौगीर स्थित फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल भराने के बाद दोनों महिला आरक्षी जैसे ही दर्शन के निकली थीं।

विज्ञापन
Molestation of women soldiers going to visit temple, deadly attack on protest
Pratapgarh News : महिला सिपाहियों से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्कूटी से दर्शन करने बाबा धाम जा रही दो महिला सिपाहियों को मनचलों ने रास्ते में जबरन रोककर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला सिपाहियों पर जानलेवा हमला भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें दबोच लिया। बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजा।

विज्ञापन



सांगीपुर थाने में तैनात महिला सिपाही दिवाली की शाम सात बजे बिना वर्दी के सादे कपड़ों में स्कूटी से बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने जा रही थीं। रास्ते में ओरीपुर नौगीर स्थित फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल भराने के बाद दोनों महिला आरक्षी जैसे ही दर्शन के निकली थीं। तभी पीछे से दो बाइक पर सवार पांच मनचले अश्लील टिप्पणी करने लगे। यह देख महिला आरक्षियों ने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। यह देख आरोपी मनचले भी बाइक से आगे निकलकर उन्हें जबरन रोक लिया। 

विज्ञापन

आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों ने महिला सिपाहियों से छेड़छाड़ करते रहे। उनके द्वारा खुद को सिपाही होने की जानकारी दी गई मगर मनचले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। महिला आरक्षियों के विरोध करने पर मनचलों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे महिला सिपाही बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर थाने से महिला सिपाही प्रतिभा मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव के दौरान आरोपी उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। 


घटना के दूसरे दिन पीड़ित महिला आरक्षी की तहरीर पर राजमतीपुर के वैसन का पुरवा निवासी विपुल सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत वर्मा व पूरे नंदा वैश्य के शिवपूजन वर्मा तथा शिवकेश कुमार कोरी के खिलाफ छेड़छाड, बलवा, हत्या का प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व बाइक नंबर के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।


महिला आराक्षियों से छेड़छाड़ व हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। - रामसूरत सोनकर, सीओ, लालगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed