{"_id":"65e0b93bb00c9156b504c444","slug":"mobile-team-caught-two-munnabhais-case-registered-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-113141-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सचल दल ने दो मुन्नाभाई को दबोचा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सचल दल ने दो मुन्नाभाई को दबोचा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में सेंध लगाने पहुंचे दो मुन्ना भाई को आंतरिक सचल दल ने धर दबोचा। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कुंडा तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्र मीरा देवी इंटर कॉलेज लोदीपुर देवरीपट्टी, बिहार प्रथम पाली में सुबह 8.30 बजे से हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई। करीब 10 बजे हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी पर आंतरिक सचल दल को शक हुआ। सचल दल की टीम ने परीक्षार्थी के आधार कार्ड का केंद्र के अभिलेख से मिलान किया। सचल दल के दबाव पर परीक्षार्थी ने अपना नाम जय सिंह निवासी शिवप्रसाद का पुरवा, वेधनगोपालपुर बताया। वह ऋषभ ओझा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। केंद्रव्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी पाली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सगरा सुंदरपुर में इंटर जीव विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। सचल दल ने परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की जांच करनी शुरू की तो मुन्ना भाई भागने का प्रयास करने लगा। शिक्षकों के साथ केंद्र पर मौजूद पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लालगंज के बेलहा निवासी दीपक मिश्रा इंटर जीव विज्ञान विषय की परीक्षा परीक्षार्थी आशीष मिश्रा के स्थान पर दे रहा था। केंद्रव्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि दो केंद्रों पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक पकड़े गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कुंडा और लालगंज पर थी डीआईओएस की नजर
मुन्ना भाई के पकड़े जाने के पीछे का मुख्य कारण डीआईओएस सरदार सिंह की परीक्षा को लेकर सख्ती थी। परीक्षा के पहले ही दिन डीआईओएस कुंडा तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर ही भ्रमण करते रहे। दूसरे दिन लालगंज तहसील केंद्रों का निरीक्षण किया था। इसके बाद की परीक्षाओं में वह कुंडा और लालगंज तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना नहीं छोड़े। निरीक्षण के दौरान केंद्रव्यवस्थापकों को सख्त आदेश दिया था कि अनुचित साधन का प्रयोग नहीं होना चाहिए। किसी तरह की आशंका होने पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था।