फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLC Gopalji said my blood was sacrificed for Raja Bhaiya everything was sacrificed at his

एमएलसी गोपालजी बोले : मेरे खून का एक-एक बूंद राजा भइया के लिए, उनके एक ईशारे पर सब कुछ कुर्बान

Wed, 22 Feb 2023 04:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 04:14 AM IST
सार

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की ओर से दिल्ली में दर्ज कराए गए मुकदमे की चिंता से दूर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने राजा भैया को सगे भाई से बढ़कर बता रहे हैं।

विज्ञापन
MLC Gopalji said my blood was sacrificed for Raja Bhaiya everything was sacrificed at his
pratapgarh : अक्षय प्रताप सिंह और राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की ओर से दिल्ली में दर्ज कराए गए मुकदमे की चिंता से दूर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने राजा भैया को सगे भाई से बढ़कर बता रहे हैं। उनका कहना है कि उनके एक इशारे पर संपत्ति क्या, वह अपने शरीर में बहने वाले खून के एक-एक बूंद को दे सकते हैं। वह कहें तो एक ही झटके में सबकुछ छोड़ दूंगा।

विज्ञापन


दिल्ली के ईओडब्ल्यू में दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मुकदमे के सिलसिले में अमेठी के जामो में अपने राजभवन में मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने कहा कि वह जो कुछ भी हैं, वह राजा भैया की देन है। भगवान के बाद वह राजा भैया को ही सबकुछ मानते हैं। इसके अलावा वह किसी को कुछ नहीं समझते। जो मुकदमा दर्ज हुआ है। उसका नतीजा सामने आ जाएगा। जिस कंपनी का जिक्र किया गया है। उस कंपनी में वह भी शामिल थे। पांच साल पहले सब ठीक था। कुछ साल पहले अचानक कहां से गड़बड़ी होने लगी। यह तो समझ से परे हैं। वैसे मुकदमे में कोई दम नहीं है।

विज्ञापन

अक्षय प्रताप उर्फ गोपाल ने कहा कि भले ही वे एक मां की संतान नहीं हैं, लेकिन राजा भैया उनके लिए सगे भाई से भी बढ़कर हैं। आज जो भी कुछ है। वह उनकी बदौलत है। जिस पर उनका पूरा हक है। संपत्ति का कोई विवाद ही नहीं है। राजा भइया के एक इशारे पर वह सबकुछ न्योछावर करने को तैयार हैं। जिंदगी में ऐसे व्यक्तित्व की सिर पर छाया कम ही लोगों को नसीब होती है। राजा भैया के सिपाही के रूप में वह कार्य करते रहेंगे। वहीं राजा भइया ने पहले ही बोल दिया है कि वह एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के साथ खड़े हैं। ऐसे मामले हर घर की कहानी की तरह हैं। मंगलवार को एमएलसी का बयान सामने आने के बाद सियासी विरोधियों की सक्रियता कम होती नजर आई।

वह बड़ी हैं, लड़ सकती हैं, मैं छोटा हूं, भाभी से कैसे लड़ सकता हूं...राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के आरोपों और दर्ज कराए गए मुकदमे के बारे में अक्षय प्रताप सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सधा बयान दिया। एमएलसी अक्षय ने कहा कि वह वह बड़ी हैं, हमसे लड़ सकती हैं, मैं छोटा हूं, भाभी से कैसे लड़ सकता हूं...।

विज्ञापन

दो कंपनियों की हिस्सेदार हैं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बस्ती राजघराने से हैं। वह दो कंपनियों में हिस्सेदार हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के अति करीबियों में शुमार एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के खिलाफ राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद भी राजा भइया व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के याराने पर कोई आंच नहीं आई। दोनों एक दूसरे के साथ खड़े हैं।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने नामांकन के दौरान हलफनामा देकर बताया था कि उनकी पत्नी भानवी सिंह की सारंग इंटरप्राइजेज कंपनी में 20 फीसदी की हिस्सेदारे हैं। शेयर के आधार पर हिस्सेदारी की कीमत करीब 23 लाख 68 हजार है। श्री दा प्रॉपर्टीज कंपनी में भी भानवी सिंह 22.50 प्रतिशत की शेयरधारक है। हिस्सेदारी के आधार पर शेयर का मूल्य 12 लाख 60 हजार है। कंपनियों में हिस्सेदारी के अलावा राजा भैया की पत्नी के पास 2 करोड़ 21 लाख 40 हजार का सोना और 6 लाख 47 हजार 850 रुपये की चांदी भी है। उनके पास कुल चल अचल संपत्ति 3,13,85,302 रुपये की है। जबकि राजा भैया के पास उस समय कुल 9,17,54,448 रुपये की कुल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed