फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLA's son accused of land grabbing

Pratapgarh News: विधायक पुत्र पर जमीन कब्जा करने का आरोप

Sat, 23 Sep 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
MLA's son accused of land grabbing
- अयोध्या राजमार्ग पर कोहंड़ौर के पूरे मुकुंद मुफरिद की कीमती जमीन का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोहंड़ौर। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर पूरे मुकुंद मुफरिद की विधवा सुमन देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सदर विधायक के बेटे पर गुर्गाें संग जमीन तथा मकान पर कब्जा करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया है।
विधवा का आरोप है कि वर्ष 2004 में उसे सरकारी आवास मिला था। हाईवे के किनारे स्थित जमीन पर वह अपनी बहू व दो मासूम पोतों के साथ रहती है। कॉलोनी वाली जमीन को लेकर उसका मुकदमा परिवार की ममता से चला आ रहा है। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के बेटे मनीष अपने विधायक पिता के प्रभाव में उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

21 सितंबर की सुबह करीब दस बजे मनीष अपने साथियों के साथ पहुंचे और गृहस्थी का सामान गायब करते हुए मकान पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर बहू के साथ मारपीट करते हुए अश्लील हरकत की। शुक्रवार को फिर मनीष के प्रतिष्ठान पर काम करने वाले लोगों के साथ कुछ भूमाफिया भी पहुंचे। बहू के साथ बदसुलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के दबाव में पुलिस व प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया, मामला जमीन को लेकर है। संपूर्ण समाधान दिवस में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन-------
आरोप निराधार हैं। बेटा मनीष दिल्ली गया है। पुलिस तथा प्रशासन प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।
राजेंद्र मौर्य, सदर विधायक


---------------------


छात्र को पीटने वालों पर मुकदमा
रखहा। कंधई थाने के जयसिंहगढ़ निवासी परवेज अहमद (17) दीवानगंज बाजार स्थित एक इंटर काॅलेज में कक्षा 11 का छात्र है। बुधवार की सुबह उसे कई लोगों ने पीटा था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जयसिंहगढ़ निवासी अकरम तथा दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed