फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Miscreants riding a bike pulled the dupatta of a college going student, out of fear she stopped going to schoo

Pratapgarh : कॉलेज जा रही छात्रा का बाइक सवार मनचलों ने खींचा दुपट्टा, डर के माना स्कूल जाना छोड़ा

Fri, 13 Sep 2024 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 07:10 PM IST
सार

फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। जो रानीगंज स्थित डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के अनुसार एक सप्ताह पूर्व वह घर से विद्यालय के लिए जा रही थी। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की।

विज्ञापन
Miscreants riding a bike pulled the dupatta of a college going student, out of fear she stopped going to schoo
छेड़खानी। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

स्कूल से कॉलेज जा रही छात्रा का बाइक सवार मनचलों ने दुपट्टा खींचते हुए छेड़खानी की। शोर शराबे पर राहगीरों को जुटता देख आरोपी भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर फतनपुर पुलिस कार्रवाई के बजाय छानबीन में ही समय व्यतीत करती रही। जबकि मनचलों की हरकत से वह एक सप्ताह से कॉलेज जाना बंद कर रखा है।

विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। जो रानीगंज स्थित डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के अनुसार एक सप्ताह पूर्व वह घर से विद्यालय के लिए जा रही थी। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की। जिसके बाद उसने कॉलेज जाना ही बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह कॉलेज जाने के लिए निकली। उसे अपना फार्म पंजीकरण कराना था।

विज्ञापन


घर से कुछ दूर जाने पर रास्ते में बाइक सवार वही मनचले युवक करीब आए। उसका दुपट्टा खींचते हुए छेड़छाड़ की। हालांकि छात्रा के विरोध करने पर आसपास के लोग व राहगीर दौड़े तो आरोपी भाग निकले। कॉलेज से लौटी छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचकर तहरीर दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट आई। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें चिन्हित करने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed