फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mischievous elements broke the idol of Goddess, uproar

शरारती तत्वों ने देवी प्रतिमा तोड़ी, हंगामा

Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements broke the idol of Goddess, uproar
कोहडौर के मदुरा रानीगंज में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गयी देवी प्रतिमा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
स्थानीय थाना क्षेत्र के मदुरारानीगंज के मदुरावन देवी धाम में स्थित मदुरावत देवी की प्रतिमा शनिवार की रात शरारतीतत्वों ने खंडित कर दी। सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए कुछ दिनों की मोहलत दी।
विज्ञापन

मदुरारानीगंज गांव में प्राचीन मदुरावन देवी धाम है। मंदिर में मदुरावत देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। देवी के नाम से ही इस गांव का नाम मदुरारानीगंज पड़ा है। शनिवार की रात शरारतीतत्वों ने देवी प्रतिमा को को क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया। रविवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना था कि मदुरावत देवी गांव की कुलदेवी हैं। उनके नाम से ही गांव का नाम रखा गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक नवरात्र में मंदिर के सामने जगराता होता है। दो बार पहले भी परिसर में शरारतीतत्वों ने कीचड़ व मांस फेंका था। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देते हुए देवी की दूसरी प्रतिमा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि दस दिन के भीतर कार्रवाई न की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अमित कुमार दुबे, विपिन कुमार दुबे, आयुष कुमार, संतोष यादव, अतुल तिवारी, राजकुमार तिवारी, महेश तिवारी, सुमित तिवारी, अनुराग समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कोहड़ौर पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed