फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Minor land disputes will be settled immediately

जमीन के मामूली विवादों का तत्काल होगा निस्तारण

Sat, 25 Dec 2021 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Minor land disputes will be settled immediately
जमीन के मामूली विवादों का तत्काल होगा निस्तारण
विज्ञापन

-विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने राजस्व टीम के पैनल में पुलिस को किया शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने पुलिस व राजस्व टीम को गांवों में जमीन के मामूली विवादों का तत्काल निस्तारण कराने को कहा है। राजस्व टीम गांव के विवादों की निगरानी हल्का सिपाही व चौकीदारों की मदद से करेगी। जमीन विवाद का निस्तारण कराने में ब्लॉक स्तर के कर्मचारी भी पुलिस व राजस्व टीम का सहयोग करेंगे।
दो वर्ष पहले तत्कालीन डीजीपी ने पुलिस को नसीहत देकर राजस्व विवादों में बगैर प्रशासन के अधिकारियों के आदेश के हस्तक्षेप करने पर रोक लगा दी थी। पुलिस जमीन संबंधी मामलों में राजस्व कर्मचारियों के बुलाने पर ही जाती थी। अब शासन ने समाधान दिवस के साथ ही थाना दिवस पर आने वाले जमीन संबंधी मामूली विवादों को उसी दिन निस्तारित करने के लिए आदेश जारी किया है। छोटे विवाद बड़े न बन जाएं, इसके लिए पुलिस की मौजूदगी को आवश्यक बताया गया है। थाने पर जमीन से संबंधित शिकायती पत्रों को लेकर अब सिपाही गांव के चौकीदार की मदद से सभी पक्षों से शांति बनाने की अपील करेंगे। जमीन के विवादों का निस्तारण कराने के लिए एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल पुलिसकर्मी व ब्लॉक के कर्मचारियों का सहयोग लेंगे। इस नई व्यवस्था से फरियादियों को अब तहसील व थाने का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। मामूली विवादों का निस्तारण होने से बवाल की आशंका नहीं रहेगी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गांवों की निगरानी अब चौकीदार करेंगे। प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मदद से चौकीदार गांव में विवाद करने वालों की सूची तैयार कर थानाध्यक्ष को सौंपेंगे।
विज्ञापन

धनगर समाज के लोगों ने दी कचहरी में भेड़ छोड़ने की चेतावनी
धरना देकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अनुसूचित जाति का प्रमाण जारी किए जाने की मांग को लेकर एक दिसंबर से कचहरी परिसर में धनगर महासभा के लोग धरना दे रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब धनगर महासभा के लोगों ने प्रदर्शन के दौरान कचहरी में भेड़ छोड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय धनगर महासभा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ पाल ने बताया कि संगठन की ओर से मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। संगठन के पदाधिकारियों की सलाह के बाद अब किसी दिन महिला कार्यकर्ता कचहरी परिसर में भेड़ को लेकर पहुंचेंगी। प्रदर्शन के दौरान संगठन के श्रवण पाल, शिवकुमार पाल, राकेश कुमार पाल, अभिषेक, रघुनाथ पाल अदि मौजूद रहे।
महामना मदनमोहन मालवीय को किया याद
प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न मदनमोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें याद किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी सहित पदाधिकारियों ने महामना के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में अधिवक्ता भूपेंद्र शुक्ल, गोविंद मिश्र, श्रीप्रकाश दुबे, राजेंद्र प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
रामकथा से पहले निकली कलश यात्रा
प्रतापगढ़। नगर के भुपियामऊ स्थित एमबीएस स्कूल में शनिवार को रामकथा से पहले मंगल कलश यात्रा निकाली गई। विद्यालय के शिक्षकों संग क्षेत्रीय लोगों ने यात्रा में सिर पर कलश रखकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय गायत्री विश्व परिवार के आरएन सिंह, विजय सिंह, दुर्गा प्रसाद शुक्ल, हरिकेश चौहान, डॉ. वीपी सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।
मंडल स्तरीय सम्मान समारोह में आएंगे मंत्री
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की जिला इकाई की ओर से 28 दिसंबर को बेलखरनाथ धाम ब्लॉक परिसर में मंडल स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष रविसेन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह शिरकत करेंगे। संवाद

पूर्व पीएम की जयंती पर आयोजित हुई संगोष्ठी
प्रतापगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संगोष्ठी में वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे। संगोष्ठी में आलोक अग्रहरि, रंणजय सिंह, मोनू मिश्र, सुजीत पांडेय, मदन पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed