{"_id":"63de6cc7bb43814886072819","slug":"minor-girl-harassment-by-taking-her-to-the-ruins-in-pratapgarh-2023-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : आठवीं की छात्रा को खंडहर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : आठवीं की छात्रा को खंडहर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों पर केस दर्ज
Sat, 04 Feb 2023 08:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:03 PM IST
सार
लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठवीं की एक छात्र के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठवीं की एक छात्र के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया कि 30 जनवरी को वह बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी नाबालिग पुत्री जो कि कक्षा आठ में पढ़ती है उसको घर में अकेला पाकर गांव के ही विनय पाल और पुनीत पाल उसे जबरन उठाकर घर के पास एक खंडहरनुमा मकान में ले गए। दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पुत्री को न पाकर वह खोजबीन करने लगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी बीच चीख पुकार सुनकर जब वह खंडहर वाले मकान में पहुंची तो आरोपी विनय पाल और पुनीत पाल उसे देखकर भाग निकले। पुत्री ने रो-रोकर आपबीती बताई। पुत्री के साथ लीलापुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एसपी से शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।