फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   minister did the inspection

मंत्री ने किया निरीक्षण

Tue, 18 Aug 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
minister did the inspection
बाबा घुइसरनाथधाम में जलाभिषेक करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पत्नी के साथ। - फोटो : PRATAPGARH
प्रदेश सरकार के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कोरोना महामारी के चलते प्रवासी श्रमिकों के लिए मनरेगा रोजगार में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया है। सोमवार को लालगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में तहसील स्तरीय अफसरों के साथ बैठक में मोती सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं को संचालित करने में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार ने मजदूरों के लिए कोरोना महामारी के बीच कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं, इसके क्रियान्वयन के लिए अफसरों को गांव में लोगों के बीच पहुंचकर जागरूकता लानी होगी। मंत्री मोती सिंह ने मनरेगा योजना समेत शासन की विभिन्न योजनाओं की हकीकत भी खंगाली। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि गांव में हैंडपंपों के शत-प्रतिशत रिबोर कराए जाने के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इससे पहले ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह अपनी पत्नी के साथ बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे और दर्शन पूजन कर जनकल्याण की कामना की। सांगीपुर के बीडीओ राजनारायण पांडेय को बाबा धाम में प्रतिदिन साफ सफाई व दवाईयों का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

मोती सिंह ने सांगीपुर के ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर मनरेगा के कायर्भ मेस्त्रत्त्ं तेजी लाए जाने की बात कही। वहीं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कोरोना अवधि में ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर शासन को संबोधित ज्ञापन भी मोती सिंह को सौंपा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, एसडीएम वीके प्रसाद, सीओ जगमोहन सिंह, बीडीओ सुदामा प्रसाद यादव, डीसी मनरेगा अजय पांडेय, जेई सुभाष चंद्र शर्मा, बीडीओ मुनव्वर खान, राकेश सिंह, बृजेंद्र पांडेय मंटू, पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, शुभम सिंह, राजकुमार बरनवाल, राजेश्वर यादव, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed