फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mini truck burnt to ashes due to power departments neglegence

बिजली विभाग की लापरवाही से मिनी ट्रक जलकर राख

Thu, 21 May 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
mini truck burnt to ashes due to power departments neglegence
बिजली विभाग की लापरवाही से भूसा लदे मिनी ट्रक में आग लग गई। करंट की चपेट में आने से चालक झुलस गया। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। आग से ट्रक जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के उवारी निवासी रमेश (38) पुत्र रामबोध बुधवार को अपने मिनी ट्रक पर भूसा लादकर बेचने जा रहा था। कोहड़ौर के अतरसंड निनवठ मेें हाईटेंशन लाइन लटक रही थी। जिसकी चपेट में ट्रक आ गया। करंट की चपेट में आने से भूसे में आग लग गई और ट्रक में करंट उतर आया। जिससे चालक रमेश झुलस गया और किसी तरह नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। आग से ट्रक जलने लगी। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे चालक को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी कोहड़ौर ले जाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही। ग्रामीणों का आरोप था कि हाईटेंशन लाइन नीचे लटक रही थी। कई बार गांव के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करते हुए हादसे की आशंका जताई थी। फिर भी बिजली विभाग के जिम्मेदार लापरवाह बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed