फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Miguel's rubella strains in vaccination propaganda

मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के प्रचार- प्रसार में घपला 

Wed, 12 Jun 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jun 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Miguel's rubella strains in vaccination propaganda
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने बीते जनवरी माह में स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों को एमआर का टीका लगा था। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण का प्रचार-प्रसार करने में विभागीय अफसरों ने जमकर खेल किया। 70 लाख रुपये दबाकर बैठ गए। जानकारी होने पर शासन ने इस मामले में जांच बैठा दी है। जांच तक ठेकेदार के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


जिले के 12 लाख 26 हजार 863 बच्चों को एमआर का टीका लगाने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को लक्षय दिया था। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने टीकाकरण का न तो प्रचार-प्रसार किया और न ही शासन के आदेश पर पोस्टर और बैनर बनवाए। इतना ही नहीं इनफार्मेशन कार्ड भी नहीं बनवाया गया।
विज्ञापन


शासन ने इन कार्यों के लिए ई-टेंडर निकालने के लिए कहा था, मगर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बगैर टेंडर निकाले एक संस्था को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दे दी। प्रचार-प्रसार के अभाव में महज 11 लाख 65 हजार बच्चों को ही टीका लग सका। बहुत से बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच बैठा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना का प्रचार-प्रसार किया गया है। शासन की ओर से मिली गाइड लाइन पर काम किया गया है। जांच हमारे खिलाफ नहीं, बल्कि ठेकेदार के खिलाफ हो रही है।जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई शासन स्तर से होगी। 
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed