फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mercury rolled by mountainous wind, increase cold

पहाड़ी हवाओं से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Mon, 26 Nov 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
mercury rolled by mountainous wind, increase cold
प्रतीकात्मक तस्वीर
 पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से आ रहीं सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। हवाओं के असर से धूप के भी तेवर तल्ख नहीं रहे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पारा लगातार लुढ़क रहा है। सप्ताह भर के भीतर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है, जबकि अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि जल्द ही ठंड में तेजी से इजाफा होगा।  
विज्ञापन



हप्तेभर पहले ठंड का असर महज रात में ही महसूस किया जा रहा था। दिन में तल्ख धूप का असर इस कदर था कि लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। दिनभर गर्मी का असर बना रहता था। हवाओं का मिलाजुला असर भी देखा जा रहा था। सप्ताह भर पहले पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम करवट बदलने लगा। उत्तर व पश्चिम की पहाड़ी हवाओं के दस्तक देते ही दिन में ठंड का एहसास होने लगा है। आंकड़ों पर जाएं तो हप्तेभर पहले जहां अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17-18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वह लुढ़ककर वर्तमान में 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस पर है। दिनभर उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है।
विज्ञापन



जिससे अब दिन में भी हल्की ठंड का असर शुरू हो गया है। धूप के तेवर भी नम हो गए हैं। हालांकि अभी लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अब ठंड धीरे-धीरे रौ में आएगी। दिन में भी लोग स्वेटर, जैकेट में देखे जा रहे हैं, जबकि रात में ठंड का असर तेज है। रात में रजाई, गद्दा व कंबल का लोग सहारा ले रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पहाड़ी हवाओं के दखल से ठंड का असर बढ़ गया है। आने वाले दिनों में ठंड में तेजी से बढ़ेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed