फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Memorandum submitted by the villagers siege to CDO

ग्रामीणों ने सीडीओ का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Jan 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted by the villagers siege to CDO
प्रतापगढ़। गांव की बदहाली से नाराज ग्राम पंचायत समग्र ग्राम महरौली के ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। मामले को अवगत कराते हुए ग्रामीणों ने जल्द सुधार की मांग की।
विज्ञापन


पट्टी तहसील क्षेत्र के विकास खंड मंगरौरा स्थित महरौली ग्राम सभा लोहिया ग्राम के अंतर्गत चयनित है। कर्मचारियों की उपेक्षा के चलते गांव की दशा बदहाल हो गई है। प्रशासन के लापरवाह रवैए की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है। सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लोहिया आवास एवं विद्युतीकरण में धांधली हो रही है।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण योजना एवं समाजवादी पेंशन में अपात्र लोगों का चयन किया जा रहा है। इस दौरान राजपति वर्मा, रामसिंह यादव, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, विजय वर्मा, राजकुमार वर्मा, बदामा देवी, सुशीला, रामलली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed