{"_id":"61ccaf1135a57d13e6672dd6","slug":"melting-increased-between-drizzling-showers-bonfires-kept-blazing-everywhere-pratapgarh-news-ald32380019","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों के बीच बढ़ी गलन, जगह-जगह धधकते रहे अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों के बीच बढ़ी गलन, जगह-जगह धधकते रहे अलाव
विज्ञापन
बुधवार को हल्की बारिश से सब्जी मंडी में सड़क पर कीचड़ होने से परेशान रहे लोग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। इससे तापमान तेजी से लुढ़क गया। गलन में इजाफा हो गया। लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। कीचड़ व जलभराव से आवागमन में दिक्कतें र्हुइं। शहर से गांव तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 13.6 व न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार से ही मौसम का तेवर बदला नजर आ रहा है। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रिमझिम बरसात भी हुई। बुधवार को भी सुबह आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। दोपहर एक बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद ठंड और गलन में इजाफा हो गया।
शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजार, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम रही। शहर के कई मोहल्लों व बाजारों मेें जलभराव व कीचड़ की वजह से आवागमन में लोगों को मुश्किलें र्हुइं। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम चार बजे के बाद ही अंधेरा छा गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना बताया कि अधिकतम तापमान 13.6 व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
दिनभर धधकते रहे अलाव
ठंड की वजह से बुधवार को जगह-जगह अलाव धधकते रहे। शहर के साथ ही रानीगंज, पट्टी, लालगंज व कुंडा में जगह-जगह चौराहों पर लोग अलाव के पास बैठे रहे।
सात मिमी हुई बारिश
बुधवार को दिनभर रिमझिम फुहारे पड़ती रहीं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि सात मिमी बारिश रिकार्ड गई है। अब ठंड बढेगी।

कड़ाके की ठंड में सदर ब्लाक में अलाव जलाकर बैठे कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधि। संवाद- फोटो : PRATAPGARH