फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical College comes into existence in pratapgarh, PM conducts Dr. Sonelal Patel Autonomous Government

pratapgarh :  अस्तित्व में आया मेडिकल कॉलेज, प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का शुभारंभ

Tue, 26 Oct 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Medical College comes into existence in pratapgarh, PM conducts Dr. Sonelal Patel Autonomous Government
Pratapgarh News : पीएम मोदी के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के बाद फीता काटकर मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : pratapgarh

जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर बनाया गया डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सोमवार को अस्तित्व में आ गया। सिद्धार्थनगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। पांच साल बाद इस महाविद्यालय से हर साल सौ डॉक्टर निकलेंगे। साथ ही जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। गंभीर मरीजों का जिले में ही इलाज हो सकेगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्चुअल लोकार्पण के बाद चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुरेश खन्ना ने फीता काटकर मेडिकल कॉलेज की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज एक बड़ी उपलब्धि है। जिले के होनहार युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए अब बाहर नहीं जाना होगा। वे जनपद में रहकर पढ़ाई कर डॉक्टर बन सकते हैं। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का संचालन इसी सत्र से शुरू हो जाएगा। डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राजकीय चिकित्सालय में एमबीबीएस की सौ सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में शिक्षण कार्य के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और  जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर नियुक्त कर लिए गए हैं। कॉलेज में 21 विभाग हैं। मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण पर उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति अभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ वासियों को दिवाली पर मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रख सरकार ने सभी वर्गों के लोगों का सम्मान किया है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से अब लोगों को इलाज कराने के लिए प्रयागराज या फिर लखनऊ के चक्कर नहीं काटने होंगे। ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि जनपद के लोगों को अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। लोगों को अन्य जिलों भटकना नहीं पड़ेगा।

चिकित्सा से जुड़ी पढ़ाई के लिए बच्चों को मेडिकल कॉलेज में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ कार्य कर रही है।  सांसद संगमलाल गुप्ता, सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, विधायक सदर राजकुमार पाल और विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।  कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अनीस ने किया।



मंत्री ने किया पौधरोपण
मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने बायोकेमेस्ट्री विभाग, प्रशासनिक भवन,  फिजियोलॉजी विभाग, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, छात्रावास सहित भिन्न भिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य से कहा कि हीन भावना से कार्य न करें, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं, जिससे मेडिकल कॉलेज का नाम देश एवं प्रदेश में रोशन हो।

पगडंडी के सहारे छात्रों को जाना होगा कॉलेज
डॉक्टर सोनेलाल मेडिकल कॉलेज का भले ही लोकार्पण हो गया हो, मगर यहां तक जाने के लिए अभी सड़क की व्यवस्था नहीं है। मेन रोड से कॉलेज की दूरी करीब पांच सौ मीटर है। इस रास्ते पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि चिकित्सकों को लगातार कॉलेज और अस्पताल जाना होगा।

सूनसान इलाका होने के कारण लोग सहमे रहते हैं। इसके बावजूद यहां अभी तक पुलिस चौकी की स्थापना के लिए कोई बंदोबस्त तक नहीं किया गया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने जिलाधिकारी से  मेडिकल कालेज के रास्ते पर प्रकाश और सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। डीएम ने जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed