फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MD arrived for surprise inspection of bus stand

Pratapgarh News: बस स्टैंड का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एमडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
MD arrived for surprise inspection of bus stand
परिवहन निगम के एमडी मासूम अली रविवार देर शाम बगैर किसी सूचना के प्रतापगढ़ बस स्टैंड का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जानकारी होने पर अफसरों के साथ कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

प्रयागराज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवहन निगम के एमडी लौटते समय शाम छह बजे के करीब प्रतापगढ़ बस स्टैंड पहुंचे। कार से उतर कर वे बस स्टैंड परिसर में भ्रमण करने लगे। किसी को यह नहीं पता चला कि एमडी बस स्टैंड का निरीक्षण कर रहे हैं। करीब दस मिनट के बाद वे प्रभारी स्टेशन मास्टर रत्नाकर त्रिपाठी के पास पहुंचे। देखते ही प्रभारी स्टेशन मास्टर हैरत में पड़ गए। एमडी ने प्रभारी स्टेशन मास्टर के साथ अभिलेखों को देखा। इसके बाद कितनी बस चालू हालत में हैं, कितनी खड़ी हैं। वर्कशाप के साथ बसों के धुलाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed