फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of raniganj bazar

वीरापुर कोट के राजा के कालेज में अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 21 Sep 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
वीरापुर/रानीगंज। फतनपुर थाना क्षेत्र के वीरापुर कोट के राजा संजय सिंह के कालेज में घुसकर बेखौफ दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने से राजा के वाहन चालक समेत दो लोग घायल हो गए। बाजार के लोगों के दौड़ने पर हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित बाजारवासियों ने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। बवाल की खबर मिलने पर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बाजार में भारी पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


वीरापुर कोट के राजा संजय सिंह का बाजार में ही राय कृष्णपाल सिंह के नाम से कालेज है। बुधवार की शाम राजा संजय सिंह की बोलेरो लेकर चालक बोतल (28) पुत्र मुमताज निवासी वीरापुर कालेज में खड़ी करने गया था। कालेज में बोलेरो खड़ी करने के बाद वह बाहर निकल रहा था। तभी बाइक सवार दो दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दबंगों नेे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर कालेज के कर्मचारी शोर मचाते हुए दौड़े। बाजार के लोग भी कालेज की ओर दौड़ पड़े। गोली लगने से बोतल गिर गया था। तभी बीच-बचाव को पहुंचे बाजार निवासी  मिनहाज (50) को भी हमलावरों ने गोली मार दी। बाजार के इंतकाम अली (43) और अल्ताफ (36) को भी पीटकर घायल कर दिया। लोगों से घिरते देख हमलावर बाइक छोड़कर पैदल ही असलहा लहराते हुए भागे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद गोली लगने से घायल बोतल व मिनहाज को परिजन जिला अस्पताल लेकर भागे। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। बोतल को तीन गोली व मिनहाज को दो गोली लगी थी। दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ रानीगंज घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने हमलावरों की बाइक को कब्जे में ले लिया। कालेज परिसर व बाहर कारतूस का खोखा भी मिला। एसओ फतनपुर ने बताया कि हमलावरों से घायलों की रंजिश चली आ रही थी। तीन दिन पहले भी चालक व हमलावर के बीच विवाद हुआ था। किसी ने तहरीर नही दी है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल बाजार में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed