{"_id":"5a511a2a4f1c1b5f078b4f40","slug":"matter-of-poore-pandey-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखपति बनने के चक्कर में गंवाए 12 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखपति बनने के चक्कर में गंवाए 12 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखहा। सोने के सिक्के मिलने का ऑफर सुनते ही एक युवक लखपति बनने का सपना देखने लगा। उसने मोबाइल से मिले मैसेज पर गाढ़ी कमाई बताए गए बैंक खाते में जमा कर दी। इसके बाद फोन करने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। तब जाकर पीड़ित को असलियत समझ में आई।
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय निवासी संदीप कुमार पुत्र झगड़ू के मोबाइल पर 4 जनवरी को एक अंजान फोन नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उसे दुबई की एक कंपनी ने सोने के सिक्के देने का आफर दिया है। सिक्का देने के लिए वह भारत आया है। इसके लिए 25 हजार रुपये उसके खाते में जमा करना होगा। सोने के सिक्के की कीमत लगभग दो लाख से अधिक है। संदीप ने कहा कि उसके पास अभी 25 हजार नही है।
फोन करने वाले ने फिर उसे यथासंभव रुपये खाते में जमा करने के लिए कहा। संदीप जालसाज के जाल में फंस गया और उसके खाते में 12 हजार 400 रुपये जमा कर दिए। जैसे ही उसने रुपये खाते में डाले। तभी फोन करने वाले का मोबाइल बंद बताने लगा। तब संदीप को ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़ित संदीप ने खाता नंबर का पता किया तो वह शाहजहांपुर का निकला। उसने शिकायत पुलिस से की है।