फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of malak gram panchyat

दुकान सील होने के बाद भी बंटा राशन

Sun, 07 Jan 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
कोहंड़ौर। उपभोक्ताओं को कम राशन देने और अधिक रुपये वसूलने की शिकायत पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक के दुकान सील करने के बाद भी शनिवार को कोटेदार ने राशन का वितरण कर दिया। स्थानीय लोग पूर्ति निरीक्षक से बात करने का प्रयास करते रहे, मगर मोबाइल नहीं उठा।
विज्ञापन


मंगरौरा विकास खंड के मलाक ग्राम पंचायत का कोटेेदार पात्र गृहस्थी और अंत्योदय लाभार्थियों को कम राशन देने के साथ ही अधिक रुपये वसूलता था। गांव के लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने दुकान को सील कर दी थी। मगर शनिवार को कोटेदार सील तोड़कर राशन का वितरण करने लगा। इसकी भनक जब शिकायतकर्ताओं को लगी, पूर्ति निरीक्षक का फोन मिलाने लगे। काफी प्रयास के बाद भी पूर्ति निरीक्षक का मोबाइल नहीं उठा। डीएसओ मनीष विक्रम ने पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed