{"_id":"6727b5bd9baabe6af207a8ef","slug":"masons-body-found-hanging-from-a-tree-cloth-stuffed-in-mouth-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-127651-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पेड़ से लटकता मिला राजमिस्त्री का शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पेड़ से लटकता मिला राजमिस्त्री का शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा
विज्ञापन
कोतवाली के दशरथपुर में रविवार की सुबह राजमिस्त्री संतोष वर्मा का शव पेड़ से लटकता देख इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य संकलित किया।
कंधई थाना क्षेत्र के धूती निवासी 30 वर्षीय संतोष वर्मा शनिवार की रात खाना खाने के बाद खेत की ओर चले गए। भोर में घर लौटे लेकिन कुछ देर बाद फिर निकल गए। सुबह करीब सात बजे खबर मिली कि घर से करीब पांच सौ मीटर दूर संतोष का शव दशरथपुर गांव में आम के पेड़ से लटक रहा है। ग्रामीणों के अनुसार संतोष के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गले में सुसाइड नोट लटकता देख ग्रामीण हत्या की आशंका जताने लगे। कुछ देर में कंधई व पट्टी कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। पिता गिरजाशंकर वर्मा भी इकलौते बेटे की मौत से सदमे में दिखे। मृतक के दो मासूम बच्चे भी हैं। हालांकि उसकी मौत की वजह आत्महत्या सामने आई है। चर्चा है कि दो दिन पहले परिजनों से किसी मामले को लेकर संतोष से तकरार हुई थी। जिससे वह तनाव में था। हालांकि पिता किसी विवाद से इन्कार करता रहा।
बहन की 12 नवंबर को होनी है शादी
मृतक संतोष की छोटी बहन कोमल की शादी 12 नवंबर को तय है। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। अचानक इस घटना से घर की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।
हमारे परिवार को परेशान न किया जाए..
मृतक के गले में सुसाइड नोट लटक रहा था। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं मानसिक रूप से परेशान हूं, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। हमारे परिवार वालों को इसके लिए परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। घर वाले भी आत्महत्या की बात बता रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
आनंद कुमार राय, सीओ, पट्टी