फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman shot dead in Pratapgarh, husband in custody

शौच के लिए निकली विवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में

Wed, 02 Jun 2021 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Jun 2021 08:27 PM IST
सार

  • बाइक सवार दो युवकों पर घटना को अंजाम देने का पति लगा रहा आरोप, घायल पत्नी को घर उठा लाया
  • घर से मिला विवाहिता को टूटा मोबाइल, कपड़े पर लगा खून व बुलेट, 26 जून 2021 को हुई थी शादी, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
Married woman shot dead in Pratapgarh, husband in custody
pistol

विस्तार

अंतू थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर पश्चिमगांव में बुधवार दोपहर बाद शौच के लिए बाग की ओर निकली शिवानी वर्मा (25) को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। उसके घर से ही मृतका का टूटा मोबाइल, खून के धब्बे व बुलेट बरामद हुई। पुलिस ने पति से पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर पश्चिमगांव निवासी अखिलेश कुमार वर्मा का विवाह 26 जून 2021 को लालगंज कोतवाली के रायतारा अमावां की रहने वाली शिवानी वर्मा के साथ हुआ था। अखिलेश के अनुसार बुधवार करीब तीन बजे उसकी पत्नी घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में शौच के लिए निकली थी। बाइक सवार दो बदमाश बाग में पहुंचे और शिवानी के सीने में करीब से गोली मारकर भाग निकले। कुछ देर तक शिवानी के न लौटने पर वह बाग में पहुंचा। जहां शिवानी खून से लथपथ पड़ी थी। उसे उठाकर घर लाया। कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से घायल शिवानी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंद्रिका ले गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख  मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शिवानी की सांसें थम गईं। खबर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके घर से ही मृतका का टूटा मोबाइल, बुलेट, खून का धब्बा व अरविंद का कपड़ा बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया पति द्वारा ही अपनी पत्नी की हत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना के पीछे क्या वजह थी। इसकी गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में चली गई विवाहिता की जान
पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने उसकी जान ले ली। शादी के बाद से दोनों के बीच आए दिन तकरार होती रहती थी। मोबाइल पर बात करने से वह मना करता था मगर शिवानी बात करती रहती थी। पुलिस को घर से मृतका का टूटा हुआ मोबाइल मिला है। जिसकी कॉल डिटेल की छानबीन में भी यह बातें सामने आ रहीं हैं।

अंतू थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर पश्विचम गांव निवासी अखिलेश कुमार वर्मा की शादी पिछले साल 26 जून को हुई थी। पेशे से राजगीर अखिलेश दिन में काम धंधे पर निकल जाता था। घर पर शिवानी परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिनों बाद से ही शिवानी व अखिलेश के बीच तकरार होने लगी। अखिलेश की मनाही के बाद भी शिवानी ने मोबाइल ले लिया था। जिससे वह अक्सर बातें करती रहती थी। यह अखिलेश को बुरा लगता था। जिसे लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था।


पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका का मायके में किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे अक्सर वह बातें करती थी। जो अखिलेश बर्दाश्त नहीं कर पाता था। बुधवार को भी मोबाइल से बात करने को लेकर शिवानी और अखिलेश के बीच विवाद हुआ था। अखिलेश ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। जिसे लेकर उनके बीच विवाद बढ़ता चला गया। पुलिस को आशंका है कि गुस्से में आकर अखिलेश ने शिवानी की हत्या कर दी और उसे दूसरा रूप देने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस काल डिटेल के सहारे आगे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed