{"_id":"62699bdc496d9455186a78c0","slug":"married-s-death-people-from-maternal-side-allege-murder-pratapgarh-news-ald3318529181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू विवाद में जहर खाने से गंभीर विवाहिता ने बुधवार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
कुंडा कोतवाली के लरू चेती सिंह का पुरवा गांव निवासी गोविंद सरेाज ने संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भवानी का पुरवा गांव निवासी रीना (26) के साथ प्रेम विवाह किया था। दो दिन पहले रीना का सास से विवाद हो गया। इस पर गोविंद ने रीना की पिटाई कर दी। इससे नाराज रीना ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद गोविंद ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
वहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने गोविंद को हिरासत में लेते हुए रीना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव गांव पहुंचने पर मायके पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर अंतिम संस्कार कराया। मृतका की मां ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।