{"_id":"e34b957f34887c5d13460124635b8705","slug":"march-31-will-get-the-ration-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक सभी को मिल जाएंगे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक सभी को मिल जाएंगे राशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 06 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
अंत्योदय राशन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे गरीबों की मुराद जल्द पूरी होगी। आवेदन करने वाले ऐसे पात्रों को जिला आपूर्ति विभाग 31 जनवरी तक कार्ड दे देगा। इसके बाद बीपीएल कार्ड जारी होगा, फिर एपीएल राशन कार्ड बांटे जाएंगे।
जिले में 74 हजार अंत्योदय राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। लक्ष्य के मुताबिक आवेदकों की संख्या करीब पूरी हो गई है और उनके फार्मों को विभाग ने 80 प्रतिशत फीड भी करा लिया है।
अफसरों का दावा है कि अन्त्योदय कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे गरीबों को 31 जनवरी तक राशन कार्ड मिल जाएगा। बाकी बीपीएल व एपीएल कार्ड 31 मार्च के पहले बांटे जाएंगे क्योंकि इन कार्डों के पात्रों की संख्या ज्यादा है इसलिए फार्म फीडिंग में वक्त भी अधिक लगेगा। जिला पूर्ति अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि फार्म फीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। राशन कार्ड के लिए भरे गए फार्म की कंप्यूटर फीडिंग का काम जिले की ही एक निजी संस्था ने ले रखा है। सूत्र बताते हैं कि उस संस्था के पास फार्म फीड करने वाले कर्मियों की कमी है। जिसकी वजह से कंप्यूटर में फार्मों की फीडिंग का काम सुस्त चल रहा है।